पिछले कुछ सालों में दिल्ली-एनसीआर की नवरात्रि की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। जहां पहले गरबा मुख्य रूप से गुजराती तक सीमित था, वहां अब यह बड़े-बड़े स्टेडियम, मॉल, हेरिटेज साइट्स और सोसाइटी ग्राउंड्स में टिकटेड इवेंट्स का रूप ले चुका है। लोग क्लब या पब की जगह खुले में पारंपरिक कपड़ों में डांस करना ‘कूल’ समझने लगे हैं। सोशल मीडिया रील्स, इंस्टाग्राम आउटफिट्स और फ्यूजन बीट्स ने इसे युवाओं का पसंदीदा उत्सव बना दिया है। सवाल यह है कि आखिर इस बदलाव के पीछे क्या कारण हैं? पार्टिसिपेशन में कितना इजाफा हुआ? और गरबा का मूल मतलब कहां तक बदला?
पिछले 5 सालों में दिल्ली-एनसीआर में कहां-कहां गरबा नाइट्स का विस्तार
दिल्ली-एनसीआर पारंपरिक गरबा क्षेत्र नहीं है, लेकिन गुजराती समुदाय की मौजूदगी और सांस्कृतिक क्रेज ने इसे फैलने का मौका दिया। 2021-22 के आसपास छोटे सामुदायिक और सोसाइटी लेवल के आयोजनों से शुरू होकर अब यह बड़े पैमाने पर फैल चुका है।
यह भी पढ़ें – ब्राज़ीलियाई पत्रकार का दावा, पाकिस्तान सेना प्रमुख को निशाना बनाने की साजिश, इस्लामाबाद ने किया खारिज
मुख्य जगहें जहां पिछले सालों में बड़े इवेंट्स शुरू हुए:
- दिल्ली हाट पितमपुरा: ओपन-एयर डांडिया हाट। 2024 में एक दिन का इवेंट, 2025 में दो दिन का।
- सुंदर नर्सरी: ग्लोबल गरबा फेस्टिवल (UNESCO हेरिटेज साइट पर)।
- पुराना किला: दिल्ली के किसी स्मारक पर पहली बार डांडिया।
- जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम: बड़े पैमाने के स्टेडियम इवेंट्स।
- मॉल और क्लब: पैसिफिक मॉल NSP, द्वारका मॉल, साइबर हब गुरुग्राम।
- सोसाइटियां: ग्रेटर नोएडा की अपस्केल सोसाइटियां, नोएडा, गुरुग्राम के स्पोर्ट्स पार्क।
- अन्य: भारत मंडपम, राजघाट, यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, दिल्ली यूनिवर्सिटी नॉर्थ कैंपस (दिल्ली टूरिज्म द्वारा फ्री इवेंट्स)।
2025 और 2026 में लिस्ट में 15-20 बड़े टिकटेड और फ्री इवेंट्स आम हो गए। दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद जैसी जगहों पर आयोजन होने लगे।
पार्टिसिपेशन में कितना बदलाव और प्रतिशत बढ़ौतरी
सटीक सरकारी आंकड़े सीमित होने के बावजूद इवेंट आयोजकों, मीडिया रिपोर्ट्स और टिकटिंग प्लेटफॉर्म्स के आंकड़े साफ तस्वीर देते हैं। पिछले 3-4 सालों में खासकर 2022 के बाद सांस्कृतिक इवेंट्स का क्रेज बढ़ा है। BookMyShow के अनुसार, नवरात्रि एक्सपीरियंसेज में साल-दर-साल 25% से ज्यादा वृद्धि हो रही है।
उदाहरण के तौर पर दिल्ली हाट पितमपुरा में 2024 में एक दिन में करीब 6,000 लोग पहुँचे। 2025 में दो दिन में कम से कम 10,000 की भीड़ पहुँची। वहीं ग्रेटर नोएडा की एक बड़ी सोसाइटी में पिछले साल डांडिया नाइट में करीब 9,000 का फुटफॉल रहा। बड़े इवेंट्स में हजारों की भीड़ आम हो गई है। कई जगह पास पहले से बिक जाते हैं। युवा, परिवार, और यहां तक कि मुस्लिम समुदाय के लोग भी बढ़-चढ़कर शामिल हो रहे हैं।
गुजरात में गरबा इंडस्ट्री का अनुमान 15,000 करोड़ रुपये का है, जो 33% CAGR से बढ़ रही है। दिल्ली-एनसीआर में भी यही ट्रेंड दिख रहा है। छोटे बजट से शुरू होकर स्पॉन्सरशिप, बड़े बजट और प्रीमियम टिकट्स तक।
लोगों का रवैया लगातार बदलता चला जा रहा है। ऐसे में गरबा का असल मतलब जो नवरात्रि के दौरान माता की भक्ति भक्ति का था वो कहीं पीछे छूटता चला जा रहा है। अब युवा इसे पब का विकल्प, सोशल मीडिया कंटेंट और फैशन शो की तरह देखते हैं। पारंपरिक कपड़े पहनकर रील्स बनाना आम हो गया है। यानी “कूल” फैक्टर बढ़ा है।
यह भी पढ़ें – NEET 2026 में हुईं चूकें स्वीकार, सुधार के बाद सफलतापूर्वक कराई गई पुनर्परीक्षा: धर्मेंद्र प्रधान
गरबा का मूल अर्थ कैसे बदला
मूल गरबा संस्कृत शब्द ‘गर्भ’ यानी गर्भ या गर्भाशय से आता है। यह देवी माँ दुर्गा की पूजा का प्रतीक है। नर्तक मिट्टी के घड़े या दीपक के चारों ओर सर्कल में नाचते हैं, जो दिव्य ऊर्जा और स्त्री शक्ति का प्रतीक है। पारंपरिक रूप में ढोल, लोक गीत, भक्ति भाव, समुदाय की भागीदारी और आध्यात्मिक माहौल प्रमुख था। 2023 में UNESCO ने इसे मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में शामिल किया, जिससे इसकी चर्चा और बढ़ी।
आज दिल्ली-एनसीआर में यह रूपांतरित हो चुका है:
- पारंपरिक लोक वाद्य और गुजराती गीतों की जगह बॉलीवुड, टेक्नो, पंजाबी बीट्स और DJ मिक्स।
- भक्ति और समुदाय से ज्यादा मनोरंजन, टिकट बेचना, फूड स्टॉल, सेल्फी जोन और प्रीमियम पास।
- “शेरी गरबा” या “मंडली” जैसे पारंपरिक रूप कम हो गए। अब यह फैशन परेड, आउटफिट कॉम्पिटिशन और सोशल मीडिया ट्रेंड ज्यादा लगता है।
- आयोजक खुद स्वीकार करते हैं कि कई जगह लोग सिर्फ खुले में डांस के लिए आते हैं, आध्यात्मिक या सांस्कृतिक गहराई समझे बिना।
गरबा सिर्फ एक क्रेज या ट्रेंड?
यहां संगठित इवेंट मैनेजमेंट, सोशल मीडिया नैरेटिव, युवा आकर्षण और सांस्कृतिक “कूलनेस” ने काम किया। लेकिन अति-व्यावसायीकरण से मूल भाव खोने का खतरा भी है। ऐसे में यह संस्कृति का जीवंत रूप है जो समय के साथ ढलता रहता है। दिल्ली-एनसीआर का गरबा अब पंजाबी तड़के वाला फ्यूजन बन चुका है। फिर भी कुछ इवेंट्स जैसे ग्लोबल गरबा फेस्टिवल ऑथेंटिक रूप बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं।