विदेश मंत्रालय (MEA) ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हाल में हुई किसी टेलीफोन वार्ता के दावे को खारिज किया है। मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच कल किसी बातचीत की जानकारी नहीं है।”
यह भी पढ़ें – बिहार विधानसभा को लेकर महागठबंधन में सीटों को लेकर बनी सहमति, कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट
ट्रंप ने बुधवार को दावा किया था कि प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि भारत रूस से तेल खरीदना बंद कर देगा। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए जायसवाल ने स्पष्ट किया कि दोनों नेताओं के बीच आखिरी बातचीत 9 अक्टूबर को हुई थी, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप को गाज़ा शांति योजना की सफलता पर बधाई दी थी और व्यापार वार्ता की प्रगति पर चर्चा की थी।
आगामी आसियान शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों नेताओं की संभावित मुलाकात के सवाल पर जायसवाल ने कहा कि भारत की भागीदारी और कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी समय आने पर साझा की जाएगी।
यह भी पढ़ें – जब आप हार मान लेते हैं…’ भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज से पहले विराट कोहली के ट्वीट ने मचाई सनसनी
ऊर्जा आयात के मुद्दे पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत की ऊर्जा नीति राष्ट्रीय हितों और उपभोक्ता सुरक्षा को ध्यान में रखकर तय की जाती है। जायसवाल ने कहा, “हमारा आधिकारिक बयान इस पर स्पष्ट है, कृपया उसी को देखें।”