अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान को परमाणु संघर्ष में जाने से रोकने के लिए दोनों देशों पर 350% टैरिफ लगाने की धमकी दी थी।
“मैंने कहा– 350% टैरिफ लगा दूंगा” : ट्रम्प
एक कार्यक्रम में बोलते हुए ट्रम्प ने कहा कि एक समय भारत-पाकिस्तान के बीच भीषण तनाव की स्थिति में उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोनों देश परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करते हैं तो अमेरिका उनके साथ व्यापार बंद कर देगा।
ट्रम्प ने कहा:
“मैं परमाणु धूल को लॉस एंजेलिस तक आते नहीं देख सकता था। मैंने कहा—आप युद्ध करें, लेकिन 350% टैरिफ लगेगा।”
उन्होंने दावा किया कि इस चेतावनी से “युद्ध रुक गया।”
ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोहराया दावा
ट्रम्प का यह बयान ऐसे समय आया है जब भारत ने अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी हमले के बाद मई में ऑपरेशन सिंदूर चलाया था, जिसके दौरान भारत-पाकिस्तान के बीच चार दिनों तक तनाव रहा।
भारत-पाकिस्तान नेताओं से फोन कॉल का दावा
ट्रम्प ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने उन्हें धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने “लाखों लोगों की जान बचाई।”
उन्होंने यह भी दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन कर कहा—
“हम युद्ध नहीं करेंगे।”
भारत ने हमेशा किया खंडन, पाकिस्तान ने सराहा
भारत ने किसी भी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप से सख्ती से इनकार किया है और कहा है कि भारत-पाकिस्तान मुद्दे द्विपक्षीय हैं।
वहीं, पाकिस्तान ने ट्रम्प की मध्यस्थता की सराहना की है और कहा है कि उन्होंने मई 2025 के संघर्ष में संघर्षविराम कराने में भूमिका निभाई।
यह भी पढ़ें – दिल्ली ब्लास्ट से पहले ही उभर गए थे उमर नबी के कट्टरपन के संकेत, GMC अनंतनाग में महिलाओं से करते थे ‘हिजाब-नमाज़’ पर सवाल
ट्रम्प पहले भी कह चुके हैं कि भारत और पाकिस्तान ने “पूरी और तत्काल युद्धविराम” पर सहमति बनाई थी—एक दावा जिसे भारत ने कई बार खारिज किया है।