अफगानिस्तान के गृह उपमंत्री और तालिबान नेता मौलवी मुहम्मद नबी उमरी ने पाकिस्तान को सख्त चेतावनी दी है कि अगर पाकिस्तान ने अफगान सीमा में घुसपैठ की तो अफगान सेनाएं और जनजातियां उसकी सेना को “भारत की सीमा तक खदेड़ देंगी।”
पाकिस्तानी सेना को संबोधित करते हुए उमरी ने कहा,
“अगर अफगान जनता और जनजातियां तुम्हें धार्मिक दृष्टि से आक्रमणकारी घोषित करती हैं, तो खुदा की कसम, तुम्हें भारत की सीमा तक भी शरण नहीं मिलेगी।”
यह भी पढ़ें – भारत में दिवाली पर सिल्वर की जबरदस्त खरीद से लंदन में वैश्विक कमी, बाजार में हड़कंप
उन्होंने पाकिस्तान की राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व की भी आलोचना की और आरोप लगाया कि “पाकिस्तानी सैन्य शासन दूसरों की मर्जी से काम करता है। आपने देखा होगा शहबाज़ शरीफ़ कैसे डोनाल्ड ट्रंप के सामने खुशामद कर रहे थे।”
उमरी ने दुरंड रेखा के पार अफगान दावे का भी संकेत दिया, कहा कि “जो क्षेत्र कभी अफगानिस्तान से छूट गए थे, वे दोबारा अफगान भूमि का हिस्सा बन सकते हैं।”
यह भी पढ़ें – 5 साल में कौन-सा निवेश सबसे फायदेमंद? SGB ने गहनों और ETF को पछाड़ा
यह बयान अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच आया है, जहां हाल के दिनों में कई बार गोलीबारी हुई है। दोनों देशों ने एक-दूसरे पर 48 घंटे के युद्धविराम के उल्लंघन का आरोप लगाया है, जो एक सप्ताह की हिंसा के बाद लागू हुआ था।
लड़ाई के बाद, क़तर के विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की कि दोहा में हुई वार्ता के बाद दोनों देशों ने तत्काल युद्धविराम पर सहमति जताई है।