इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर ने ऑस्ट्रेलिया के स्टैंड-इन कप्तान स्टीव स्मिथ को करारा जवाब दिया है। स्मिथ ने हाल ही में पनेसर के छह साल पुराने सेलिब्रिटी मास्टरमाइंड शो के ‘मज़ाकिया’ प्रदर्शन का जिक्र कर उन्हें ट्रोल किया था।
पनेसर का स्मिथ को जवाब
पनेसर ने द टेलीग्राफ में लिखा कि उनकी गलतियाँ सिर्फ सामान्य ज्ञान की कमी थीं — “जो धोखेबाज़ होने से बेहतर है।”
यह बयान स्मिथ के उस प्रेस कॉन्फ्रेंस का जवाब था जिसमें उन्होंने पनेसर द्वारा उठाए गए सैंडपेपरगेट मुद्दे पर पलटवार किया था।
यह भी पढ़ें – केंद्रीय बजट 2026–27 से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ट्रेड यूनियनों के साथ प्री-बजट बैठक
“मेरी गलती मासूम थी, उनकी नहीं”: पनेसर
पनेसर ने लिखा:
“ये मेरी खराब जनरल नॉलेज थी, लेकिन कम से कम यह गेंद से छेड़छाड़ नहीं थी।”
उन्होंने स्मिथ पर आरोप लगाया कि वह अब भी पूरी तरह सैंडपेपरगेट के लिए जवाबदेही स्वीकार नहीं कर पाए हैं।
स्मिथ के कप्तान बने रहने पर सवाल
पनेसर ने कहा कि जिस खिलाड़ी का नाम इतने बड़े विवाद में आया हो, उसे टीम का कप्तान नहीं होना चाहिए।
“अगर कोई इंग्लिश खिलाड़ी ऐसा करता, तो वह आज टीम की कप्तानी नहीं करता,” उन्होंने कहा।
यह भी पढ़ें – ‘रुपये का कोई लक्ष्य स्तर नहीं’, RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा बोले-डॉलर की मांग से गिरावट
स्मिथ ने क्या कहा था?
स्मिथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पनेसर के गलत क्विज जवाबों को गिनाते हुए मज़ाक उड़ाया:
“जो व्यक्ति सोचता है कि एथेंस जर्मनी में है या ओलिवर ट्विस्ट एक मौसम है — वह मुझे परेशान नहीं करता।”
एशेज की शुरुआत शुक्रवार से
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज का पहला टेस्ट शुक्रवार को पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में शुरू होगा।