NDA की सर्वसम्मति से नीतीश कुमार को मिला नेतृत्व
बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की प्रचंड जीत के बाद बुधवार को नीतीश कुमार को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (NDA) का नेता चुना गया। इसके साथ ही वह अब 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें – शुभमन गिल की चोट पर BCCI का बड़ा अपडेट, दूसरे टेस्ट में खेलना अभी तय नहीं
JDU विधायक दल ने भी किया चयन
इससे पहले जदयू के नव-निर्वाचित विधायकों की बैठक उनके सरकारी आवास 1, अणे मार्ग पर हुई, जिसमें उन्हें सर्वसम्मति से जदयू विधायक दल का नेता चुना गया।
राज्य मंत्री श्रवण कुमार ने पुष्टि करते हुए कहा:
“नव-निर्वाचित विधायकों ने नीतीश कुमार को जदयू विधायक दल का नेता चुना है।”
यह भी पढ़ें – गिल को संतुलित पिचें चाहिए, गंभीर ने रैंक टर्नर का समर्थन किया, क्या कप्तान और कोच एकमत नहीं?
10वीं शपथ से पहले तैयारियाँ शुरू
NDA नेता चुने जाने के बाद नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण की तैयारियाँ शुरू हो गई हैं, जो बिहार की राजनीति में एक ऐतिहासिक क्षण होगा।